logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जबलपुर में पांच पॉजिटिव मरीज आने के बाद संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 64

जबलपुर। कोरोना वायरस के मरीजों की रविवार की दोपहर बाद आई रिपोर्ट में पांच पॉजिटिव और बढ़ गए हैं। इनमें महिला पुरूष दोनों शामिल हैं। जिले में इस वक्त कुल मरीजों की संख्या 64 हो गई है। 

इनमें शुभम काछी उम्र 21 वर्ष, अफसाना बेगम उम्र 42 वर्ष, अल्कामा अंजुम उम्र 17 वर्ष, सुहैल अहमद उम्र 16 वर्ष और आर के पांडे उम्र 66 वर्ष शामिल हैं । इन्हें मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 64 हो गई है । इनमें से सात स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं और एक का मृत्यु के बाद लिया गया सैम्पल परीक्षण में पॉजिटिव पाया गया था ।

जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से लाॅकडाउन का सख्ती से पालन करने,घर बाहर निकलते वक्त चेहरे पर मास्क लगाने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की है।
                                            

265
17127 views

Comment