logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुरादाबाद में भव्य रामनवमी शोभायात्रा, नगर विधायक हुए शामिल, उत्साह का माहौल

संवाददाता:– वाशिद आलम बंजारा।

मुरादाबाद। जनपद मुरादाबाद में रामनवमी के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभायात्रा पूरे नगर में धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई।

इस दौरान नगर मुरादाबाद विधायक भी शोभायात्रा में शामिल हुए और उन्होंने यात्रा में मौजूद श्रद्धालुओं एवं आमजन से मुलाकात कर रामनवमी की शुभकामनाएं दीं। यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत किया गया, जिससे पूरे नगर में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।

विधायक ने इस अवसर पर कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन हमें सत्य, धर्म और मर्यादा का पालन करने की प्रेरणा देता है। उनके आदर्शों पर चलकर समाज में सद्भाव और शांति स्थापित की जा सकती है।

शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।

28
1145 views

Comment