logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ग्राम खजुरी के चौरी पहाड़ में स्थित,माता चौरी दाई धाम में रामनवमी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ।

छत्तीसगढ़ के सुरजपुर जिले प्रेमनगर ब्लाक के छोटे से गांव ग्राम खजुरी जहां गूंजता है राम राम माता चौरी दाई के नारे 🚩 ग्राम पंचायत खजुरी में स्थित चौरी पहाड़ पर विराजमान माता चौरी दाई धाम में इस वर्ष भी ग्राम खजुरी ज्वारा बुनकर रामनवमी में 9 दिन पूजा दीप जलाए इस पावन अवसर पर श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। पूर्वजो के मान्यता के अनुसार स्थापना से आज तक रामनवमी हजारों वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार यहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई, जिसमें दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।
रामनवमी के दिन क्षेत्र में चौरी दाई के जयघोष गूंज उठे। पहाड़ पर स्थित इस प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। लोगों ने माता चौरी दाई के दर्शन कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की।
स्थानीय मान्यता के अनुसार, जो भी भक्त सच्चे मन, तन और धन से माता चौरी दाई की पूजा कर मनोकामनाएं मांगती, है उसकी हर मनोकामना पूर्ण होती है। यही आस्था हर वर्ष यहां बड़ी संख्या में लोगों को आकर्षित करती है।
मंदिर परिसर में भक्तों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों ने मिलकर आयोजन को सफल बनाया और आने वाले श्रद्धालुओं के लिए हर संभव सहयोग प्रदान किया। रामनवमी का यह पावन पर्व एक बार फिर चौरी पहाड़ को आस्था और भक्ति का केंद्र बना गया।
🚩🚩🚩🚩

36
684 views

Comment