logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*बैंक मैनेजर की बदसलूकी से आक्रोश, उपभोक्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन*

अजय पटेल महराजगंज

महराजगंज: जनपद के बैंकों में उपभोक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला थाना भिटौली अंतर्गत ग्राम सभा बभनौली स्थित 'उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक' का है, जहाँ बैंक मैनेजर के कथित तानाशाही रवैये और अभद्र व्यवहार से तंग आकर ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। पीड़ित उपभोक्ताओं ने मीडिया से रूबरू होते हुए बैंक शाखा प्रबंधक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बैंक मैनेजर आए दिन उपभोक्ताओं के साथ गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और धमकी जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। इस व्यवहार के कारण आम जनता में डर और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। मौके पर सुग्रीव पांडेय व अन्य ग्रामीणों ने बताया किमैनेजर के व्यवहार में शालीनता का पूर्ण अभाव है। चाहे महिला हो या पुरुष, बैंक मैनेजर सभी के साथ बदतमीजी की सारी हदें पार कर देते हैं। समस्या लेकर जाने वाले ग्राहकों को सहयोग के बजाय अपमानित किया जाता है। "बैंक मैनेजर का रवैया पूरी तरह से अमानवीय है। हम मांग करते हैं कि या तो मैनेजर के व्यवहार में तत्काल सुधार कराया जाए या उनका स्थानांतरण यहाँ से कहीं और किया जाए।" एकत्रित लोगों ने बैंक प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर विरोध किया। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से मांग की है कि इस मामले की जांच कर दोषी प्रबंधक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में किसी उपभोक्ता को ऐसी प्रताड़ना न झेलनी पड़े।

34
13319 views

Comment