*विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी के अथक प्रयासों से मैहर को मिली एक और उपलब्धि जिले में शुरू हुआ केंद्रीय विद्यालय*
**लगातार मैहर क्षेत्र के लिए विकास कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाने वाले मैहर विधायक के द्वारा एक और उपलब्धि जिले वासियों के लिए देखने को मिली है आप को बता दे विधायक के अथक प्रयासों से मैहर में केंद्रीय विद्यालय की शुरुआत की गई है जहां फिलहाल कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय संचालित किया जाएगा जिसमें क्षेत्र में रहने वाले हर वर्ग के बच्चों के लिए महत्वपूर्ण शैक्षणिक सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी वही कक्षा एक में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन मुख्य रूप से अनिवार्य किया गया है लेकिन दूसरी से पांचवी तक के लिए आवेदन ऑफलाइन के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे वहीं हर वर्ग के लिए प्रवेश फॉर्म पूरी तरह से निशुल्क रहेंगे जहां अभिभावक सारी चीजों को लेकर सीधे विद्यालय पर संपर्क कर सकते हैं हालांकि फिलहाल इस विद्यालय को देवी जी धाम यात्री निवास क्रमांक 3 वृद्धा आश्रम के सामने संचालित किया गया है लोगों का मानना है कि यह केंद्रीय विद्यालय हर गरीब मध्यम वर्ग के बच्चों को अच्छी शिक्षा देने एवं उनके भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जाएगा*
*✍️ अभिषेक तिवारी मैहर*