logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जीडीआर सेंट्रल एकेडमी चकदह बरगदवा बरही में शनिवार को विद्यालय में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय द्वारा सम्मानित किया गया

झंगहा गोरखपुर जीडीआर सेंट्रल एकेडमी चकदह बरगदवा बरही में शनिवार को विद्यालय में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय द्वारा सम्मानित किया गया । विद्यालय के प्रधानाचार्य अंजू सिंह ने कक्षा 6 की छात्रा श्वेता यादव पुत्री महेंद्र यादव निवासीखुटैली को पूरे विद्यालय में सबसे अच्छा अंक प्राप्त करने पर साइकिल एवं गोल्ड मेडल देखकर सम्मानित किया । कक्षा एक में आदित्य कक्षा दो में दिव्यांश कक्षा तीनमें अरमान कक्षा चार में उत्तम कक्षा पांच में आकृति कक्षा सात में स्नेहा एवं कक्षा आठ में अमित को भी विद्यालय के प्रत्येक कक्षाओं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने पर विद्यालय द्वारा सम्मानित किया गया । इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राजकुमार शिक्षक सभ्या राय प्रीति त्रिपाठी नागेंद्र विश्वकर्मा शिल्पी बबली रागिनी ऐश्वर्या गीता रितु दीपिका किरन एवं शबनम ने छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने पर बधाई दी । विद्यालय के प्रधानाचार्य अंजू सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष प्रत्येक कक्षाओं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा । इस अवसर पर अभिभावक छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक उपस्थित रहे ।

0
12 views

Comment