logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विकलांग अभियुक्त अनिल कुमार का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने का प्रयास लगातार असफल


*दैनिक भारत/ब्यूरो रिपोर्ट करन कुमार*

जनपद हापुड़ थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला शाहपुर जट की एक अनोखी उत्सुकता सामने आई है जिसमें एक विकलांग अभियुक्त समाजसेवी अनिल कुमार पुत्र सूबेदार मदन सिंह कुचेसर रोड चौपला शाहपुर जट ब्लॉक व तहसील हापुड़ का स्थाई निवासी है। जो कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भगवान के रूप में पूजता है।

जहां अनिल कुमार के द्वारा कई पत्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने को लेकर लिखे गए लेकिन अभी तक न तो मिलना हुआ है और न ही पत्र का कोई जवाब मिला है।

यहां तक कि जनता दरबार में चार बार आ चुके है लेकिन एक बार भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दर्शन नहीं हो पाए। जनता दरबार में 10 अप्रैल 2025 दिन गुरुवार को भारी वर्षा के दौरान भी एक प्राथना पत्र लिखा गया था।

प्रार्थना पत्र में कुछ गरीब लोगों की मदद व ग्राम विकास को दर्शाया गया है जिसमें विकलांग कोटा न मिलने को लेकर भी चर्चा की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने की जिज्ञासा है ताकि सामाजिक तत्वों को लेकर विचार विमर्श करने की कोशिश में हर संभव प्रयास करेंगे।

8
180 views

Comment