सिंगरौली:-नगर निगम की जमीन के आवंटन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
निगम जमीन आवंटन पर सवाल: क्या “VIP प्लॉट” में हुई नियमों की अनदेखी?
सिंगरौली। नगर निगम की जमीन के आवंटन को लेकर आरोप है कि कमिश्नर सविता प्रधान के कार्यकाल में एक प्रभावशाली व्यक्ति को कथित रूप से बिना पारदर्शी प्रक्रिया के प्लॉट आवंटित किया गया।
सूत्रों के अनुसार, इस आवंटन में न तो कोई सार्वजनिक विज्ञापन जारी किया गया और न ही आम नागरिकों को आवेदन का अवसर मिला। साथ ही, यह भी चर्चा है कि मामला मेयर इन काउंसिल (MIC) की मंजूरी के बिना ही आगे बढ़ाया गया।
स्थानीय स्तर पर यह मुद्दा तेजी से चर्चा में है, क्योंकि पूर्व में आम लोगों को प्लॉट उपलब्ध न होने की बात कही जाती रही है। ऐसे में इस आवंटन को लेकर पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं।
हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यदि मामले की निष्पक्ष जांच होती है, तो सच्चाई सामने आ सकती है।