आम आदमी पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष Er Imran Lateef की तबीयत अचानक बिगड़ गई
आम आदमी पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष और 306 डुमरियागंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी Er Imran Lateef की तबीयत अचानक बिगड़ गई है।
बताया जा रहा है कि अचानक ब्लड प्रेशर काफी बढ़ जाने के कारण उनके नाक से ब्लीडिंग शुरू हो गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत बेवां स्थित AMS हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया है।
➡️ फिलहाल उनकी हालत को लेकर समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में चिंता का माहौल बना हुआ है।