logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अमृतसर में चैतन्य सेवा संघ ने खाद्य सामग्री वितरित की

आज "चैतन्य सेवा संघ वेल्फेयर सोसाइटी"की और से प्रि. ओ.पी.शर्मा की अध्यक्षता में एवं इस्कॉन टैंपलज अमृतसर के श्रद्धेय अध्यक्ष स्वामी ईन्द्रअनुजदास जी के मार्गदर्शन में कुष्टआश्रम चबाल रोड अमृतसर और गऊशाला डेरा बाबा भौड़े वाला जी,लोहगढ़ अमृतसर में फल,ब्रैड,बिस्कुट,रस आदि जरुरत की वस्तुऍं वितरित की गई।आगामी कार्यक्रम में टी.बी. हस्पताल में जरुरत की वस्तुऍं बांटी जाएगीं। विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किए जाएंगे और विभिन्न विद्यालयों में विधार्थियों को वातावरण संरक्षण आदि से अवगत करवाया जाएगा।बढ़ते हुए नशों के विरुद्ध अभियान चलाया जाएगा।नशों के दुरुपयोग ने हमारे समाज और युवावर्ग को कमजोर कर दिया है।राष्ट्र हित और जनहित के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।इस अवसर पर प्रि.अमित शर्मा,विरेन्द्र सीकरी,एडवोकेट विवेक शर्मा,सुमित अरोड़ा,विरेन्द्र नारंग, आराधक शर्मा,प्रि.अश्विनी बब्बर,प्रि.रवि शर्मा,जय दीप जेतली तथा ग्रुप के अन्य सदस्यों ने इस कार्यक्रम में भाग लेकर अपना सहयोग प्रदान किया।सभी सदस्यों तथा सहयोगियों का हार्दिक धन्यवाद।

8
419 views

Comment