logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वृद्ध आश्रम में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों को व्यस्त रखने,आत्मविश्वास के साथ जीवन यापन व आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से कार्यशाला का आयोजन

सहारनपुर। भारत सरकार की अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत एवं समाज कल्याण अधिकारी के निर्देशानुसार दुआए फाउंडेशन (रजि0) द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिये उत्पादन गतिविधियों के अंतर्गत वृद्ध आश्रम मे रह रहे वारिष्ठ नागरिको को व्यस्त रखने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कार्यशाला का आयोजन फतेहपुर भादो (छुटमालपुर )वृद्ध आश्रम में आयोजित किया गया, जिसमें लिफाफे बनाना, सिलाई कढ़ाई, जुट के बैग बनाना, व टोकरी बुनाई जैसी गतिविधियों का संचालन वर्द्धजनों के स्वास्थ्य,शारीरिक क्षमता को ध्यान में रखते हुए आयोजित की गई। साथ ही उन्हें बताया गया कि निर्मित सामान को स्थानीय बाजारों में किस तरह से विक्रय किया जा सकता है। वृद्ध आश्रम में आयोजित की गई कार्यशाला में वृद्ध आश्रम में रह रहे सभी वरिष्ठ नागरिकों के साथ-साथ आसपास के वरिष्ठ लोगो ने भी कार्यशाला में भाग लिया।
समाज कल्याण विभाग द्वारा भारत सरकार की वरिष्ठ नागरिकों के लिए चलाई जा रही इस योजना का स्वागत किया और सरकार की प्रशंसा भी की कार्यशाला में आए गांव अलावलपुर के अनूप सैनी जी ने कहा कि सरकार की यह योजना वरिष्ठ नागरिकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं ,इससे वरिष्ठ लोग में आत्मसम्मान की भावना जागृत होगी तथा आर्थिक रूप से भी सशक्त होंगे कार्यशाला में सीखने जा रहे सभी सामानों को आसानी से स्थानीय बाजार में बड़ी संख्या में बेचा जा सकता है और एक अच्छी आमदनी पैदा की जा सकती है सरकार की इस योजना का उन्होंने खुले मन से समर्थन किया।
कार्यक्रम के संयोजक श्री सचिन कुमार जी ने बताया कि किसी भी कार्य को सीखने से हमारी कार्य कुशलता में वृद्धि होती है हमें सामान की गुणवत्ता में सुधार करने की तकनीकी का पता चलता है, कच्चा माल कहां से आता है,बना हुआ माल हमें कहां पर बेचना होता है, इन सब की सटीक जानकारी हमें उचित प्रशिक्षण से ही मिल सकती है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत आप अपने द्वारा निर्मित समान को उचित मूल्य पर बेच सकते हैं। उन सभी के लिए आपको कहीं दूर जाने की आवश्यकता नहीं, क्योंकि आपके आसपास ही उनकी खपत है छोटे बड़े सभी दुकानदारों को उनकी आवश्यकता होती है। बस आवश्यकता है आप में कार्य करने की लगन और आत्मविश्वास की। कार्यक्रम के संयोजक श्री सचिन कुमार जी ने वृद्ध आश्रम के सभी कर्मचारी को दिल से धन्यवाद दिया और कहा कि आपके सहयोग बिना हमारी यह कार्यशाला संभव नहीं हो सकती थी कार्यशाला का उद्देश्य पूर्ण करने में आपके सहयोग के लिए संस्था सदैव आभारी रहेगी। कार्यशाला मे भाग लेने वालों में प्रमुख रूप से श्रीमती गंगा देवी,श्रीमती रुक्मणी गोयल, शिमला,संतोष,सुमित्रा,लीलावती,मंजू,महेंद्र, ज्ञानचंद जयपाल आदि लोग प्रमुख थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में वृद्ध आश्रम के प्रबंधक श्री देवी दत्त रिखारी,आर एस पांडे,प्रवीण मनमोहन,कल्याण,मंजू,नीलम आदि का पूर्ण सहयोग संस्था को मिला।

21
975 views

Comment