डीटीआर खराब होने से पलेरा में 1 घंटे तक रही विद्युत सप्लाई बाधित।
आज सुबह लगभग 11 बजे के पलेरा शहर में नौगांव रोड पर लगे ट्रांसफार्मर में अचानक खराबी आ जाने से विद्युत सप्लाई बंद करनी पड़ी , सुधार कार्य में लगभग 1 घंटे का समय लगा , सुधार कार्य होने के उपरांत सप्लाई चालू कर दी गई , गर्मियों के सीजन में लोड और गर्मी के कारण ट्रांसफार्मर में खराबी होना बताया गया है ।
बिजली कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए समय पर ट्रांसफार्मर का सुधार कार्य कर शहर की सप्लाई चालू कराई।