पलेरा में ट्रांसफार्मर खराब, 1 घंटे ठप रही बिजली सप्लाई
पलेरा समाचार:
पलेरा शहर में ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण पूरे शहर की विद्युत सप्लाई करीब 1 घंटे तक प्रभावित रही। गर्मी के मौसम में बढ़ते लोड के चलते इस प्रकार की समस्या सामने आई। सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और तत्परता से सुधार कार्य शुरू किया। मरम्मत के बाद सप्लाई पुनः सुचारू कर दी गई। कर्मचारियों की सक्रियता के चलते ट्रांसफार्मर को जल्दी ठीक कर लिया गया, जिससे शहरवासियों को अधिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।