logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अक्षय तृतीया पर भगवान केशवदेव का किया चंदन श्रंगार

मथुरा। अक्षय तृतीया पर्व पर रविवार को मथुरा के मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान हुए। ठाकुर द्वारिकाधीश महाराज का चंदन से शृंगार किया गया। ठंडक प्रदान करने वाली वस्तुएं सत्तू, शीतल पेय आदि ठाकुरजी को अर्पित की गईं। 

मंदिर की विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि, ‘मंदिर के गोस्वामी बृजेश कुमार महाराज और काकरोली युवराज डॉ. वागीश कुमार महाराज के आदेशानुसार मंदिर की सभी सेवा का क्रम अनवरत जारी है। मंदिर के अधिकारी वेद अशोक कुमार शर्मा, मुखिया बृजेश कुमार, बलदेव रोकड़िया, सत्यनारायण शर्मा, कन्हैयालाल, जीतू, बृजेश चतुर्वेदी आदि सेवा कार्य में जुटे हैं।

श्रीकृष्ण.जन्म स्थान स्थित भगवान केशवदेव और भगवान श्रीकृष्ण के श्रीविग्रहों का सुगंधित चंदन लेपन कर दिव्य शृंगार किया गया। विंध्येश्वरी प्रसाद अवस्थी, राम अवतार, सनातन पंडा, महेशचंद्र आचार्य, कृष्ण बिहारी पाठक आदि मौजूद रहे।

 मल्लपुरा स्थित प्राचीन केशवदेव मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम हुए। ठाकुर केशवदेव महाराज के श्री विग्रह का पंचामृत से अभिषेक किया गया। सुगंधित इत्र लगाया। ठाकुरजी को रजत सिंहासन पर विराजमान कर आरती की गई। लेपन सेवायत बिहारी लाल गोस्वामी, श्यामाचरण गोस्वामी, मुन्नी लाल गोस्वामी, गौरव गोस्वामी ने किया। भगवान के चरण दर्शन भी भक्तों को व्हाट्सएप और फेसबुक के जरिए कराए गए। कमेटी अध्यक्ष सोहन लाल शर्मा और प्रवक्ता नारायण प्रसाद शर्मा का सहयोग रहा।

271
14989 views

Comment