logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भगवान बिरसा मुंडा जी की मनाई गई पुण्यतिथि


बरवाडीह । लातेहार
लातेहार जिला के बरवाडीह प्रखंड में  भगवान बिरसा मुंडा की पुण्य तिथि  मनाई गयी । भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री एस टी मोर्चा लातेहार के हरेराम सिंह और एस टी मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह के उपस्थिति में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर  माल्यार्पण एवं पुष्पाजंलि अर्पित कर नमन किया। भाजयुमो मंडल अध्यक्ष विकाश सिंह ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के विचार एवं ब्रिटिश शासन के विरुद्ध आंदोलन ने लोगों में राष्ट्रीय चेतना का निर्माण किया l 


उन्होंने कहा कि उनके भारत की आजादी के योगदान को याद करते है। उन्होंने किस प्रकार से झारखंड के पावन धरती से खदड़ने का काम किया था। उनके नेतृत्व में आदिवासियों ने ब्रिटिश शासन को उखाड़ फेंकने के लिए उलगुलान किया l मौके पर उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष श्री सुनील सिंह, दवेंद्र कुमार सिंह, आनंद कुमार सिंह, चितवरण सिंह, शंकर सिंह, लखन सिंह एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

143
19328 views

Comment