logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जरूरतमंद गरीबो का सहारा बना चैरिटी फ़ॉर ह्यूमन कॉज ग्रुप

देहरादून।  वैश्विक महामारी कोरोना से जहाँ एक ओर पूरा देश लॉक डाउन हैं वही देहरादून के कुछ व्यापारियों ने जरूरतमंद लोगों, दिहाड़ी मज़दूरों तथा अन्य गरीब व्यक्तियों के भोजन व्यवस्था का जिम्मा उठाया है। 
पिछले 30 दिनों में ‘चैरिटी फ़ॉर ह्यूमन कॉज’ ग्रुप के सदस्य पुलिस प्रशासन की मदद से शहर एवं शहर से बाहर लगभग 1200 किट राशन का वितरण कर चुके हैं, जिससे करीब 60000 लोगों को भोजन प्राप्त हुआ।
ग्रुप के सुदेश अग्रवाल ने बताया कि, ‘आगे भी यह क्रम जारी रहेगा।’ ग्रुप के ही अंकुर जैन ने संक्षिप्त में कहा कि, ‘हम एक उद्देश्य के साथ आगे बढे़ हैं कि ‘एकमात्र संकल्प कोई भूखा न रहे।’ उन्होंने बताया कि, ‘कैसे अन्य लोगो ने भरपूर सहयोग दिया, जिससे इस कार्य को करने की प्रेरणा निरंतर मिलती रही।’ 

इस ग्रुप के सदस्य जरूरतमंद लोगों की राशन किट स्वयं पैक कर उसको वितरित करते हैं। इस कार्य में उनका सहयोग राहुल अग्रवाल, गौरव गुप्ता, दीपक सिंघल,  दीपक महावर, सुभाष अग्रवाल,  सितांशु गुप्ता, राजकुमार मित्तल, राजकिरण,  कमल जैन, नितिन, राजेश मित्तल, राजीव गोयल एवं अन्य सभी करते हैं। 

‘चैरिटी फ़ॉर ह्यूमन कॉज’ निरंतर सेवा कार्यों में आगे बढ़कर लोगों की मदद कर रहा है।

238
16744 views

Comment