logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भाजयुमो ऋषिकेश ने किया कांग्रेस का पुतला दहन

ऋषिकेश।
भारतीय जनता युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कल हुए टोल प्लाजा विधानसभा अध्यक्ष केम्प कार्यालय घिराव आंदोलन में कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता द्वारा भारत के तिरंगे राष्ट्रीय ध्वज (झंडे) का अपमान किये जाने पर आज रेलवे रोड कांग्रेस भवन के सामने कांग्रेस का पुतला फूंका। 

भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नितिन सक्सेना ने कहा आंदोलन करना सबका अधिकार है पर भारत के तिरंगे का अपमान जिस प्रकार कांग्रेसी नेता द्वारा किया गया है उसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उन्होंने प्रशासन से राष्ट्रध्वज तिरंगा का अपमान करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की और उन्होंने कहा कि अगर इस कांग्रेसी नेता पर कानूनी कार्रवाई नहीं की जाती है तो युवा मोर्चा कार्यकर्ता आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे ।

कार्यक्रम मे महामंत्री अंकित चौहान, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष विवेक शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष त्रिलोक सिंह परमार, सागर शर्मा, प्रवीन रावत, रोहित सोनी, अनिरुद्ध शर्मा,अमन पांडे,रोहित राम, मंडल मंत्री मनीष मौर्य,जगावर सिंह, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु बोहरा, सेंकी सक्सैना आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे l

152
15207 views
14 shares

Comment