logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

7 समंदर पार से आया वैभव सूर्यवंशी को ऑफर! 15 साल के भारतीय खिलाड़ी के टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- ‘हमारे लिए खेलो’

IPL 2026 RR vs CSK Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच एक 15 साल के लड़के ने क्रिकेट जगत में खलबली मचा दी है। सोमवार को बारसपारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले में राजस्थान ने CSK को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। राजस्थान की इस बड़ी जीत के हीरो रहे युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी (52) और स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल (38*)। पहले बल्लेबाजी करते हुए महेंद्र सिंह धोनी के बिना उतरी चेन्नई की टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई और पूरी टीम महज 127 रनों पर सिमट गई। ? आइसलैंड क्रिकेट बोर्ड ने दिया बड़ा ऑफर
वैभव के इस गजब के प्रदर्शन को देखते हुए आइसलैंड क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प पोस्ट साझा किया है। आइसलैंड क्रिकेट ने वैभव की तारीफ करते हुए लिखा कि अगर भारत उन्हें नहीं चुनता है, तो वैभव सूर्यवंशी आइसलैंड के लिए खेलने की 4 साल की योग्यता अवधि पूरी कर सकते हैं। मजेदार बात यह है कि 4 साल बाद भी वे एक टीनेजर ही रहेंगे। हालांकि, यह ट्वीट मजाकिया अंदाज में किया गया था, लेकिन यह साफ दर्शाता है कि दुनिया भर की नजरें अब इस नन्हे उस्ताद पर टिक गई हैं। (आईपीएल इतिहास के सबसे युवा करोड़पति की कहानी) बिहार से ताल्लुक रखने वाले वैभव सूर्यवंशी की सफलता की कहानी किसी फिल्मी पटकथा जैसी है। आईपीएल 2025 की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने उन पर भरोसा जताते हुए 1.1 करोड़ रुपये की मोटी रकम खर्च की थी। इसी के साथ वे आईपीएल इतिहास के सबसे कम उम्र के करोड़पति खिलाड़ी बने थे। वैभव ने इससे पहले गुजरात टाइटंस के खिलाफ केवल 35 गेंदों में शतक जड़कर अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया था। चेन्नई के खिलाफ 17 गेंदों में अर्धशतक ठोककर उन्होंने यह साबित कर दिया है कि वे लंबी रेस के घोड़े हैं। भारतीय क्रिकेट टीम में अपनी जगह बना चुके वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट जगत में सभी का दिल जीती है

62
35 views

Comment