अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसे पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से करें - प्राचार्य विजेंद्र सिंह गुर्जर
आज गोरमी क्षेत्र के सुकांड हाई स्कूल से प्राचार्य पद से श्री विजेंद्र सिंह गुर्जर पटेल सेवा निवृत हुए l इस अवसर पर उनकाविदाई,सम्मान समारोह आयोजित किया गयाl
श्री गुर्जर ने प्रारंभिक शिक्षा गांव के प्राथमिक विद्यालय टिकरी से और उच्च शिक्षा अंबाह कॉलेज से प्राप्त कीl उन्होंने अपने जूनियर शिक्षकों को संदेश देते हुए कहा कि जिसको जो भी कार्य मिले उसे लक्ष्य समझते हुए पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से करेंl बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर देश के भविष्य को ऊंचाई तक ले जाएं l उन्होंने शिक्षा एवं स्वास्थ्य को देश का मुख्य अंग बतायाl
इस विदाई, सम्मान समारोह में शिक्षा विभाग भिंड से अधिकारी गण सभी विद्यालयों के प्राचार्य गण,शिक्षक गण एवं कस्बे के सभी गणमान्य लोग, साथी, सगे -संबंधी बड़ी संख्या में उपस्थित रहेl लोगों ने इस कार्यक्रम मैं बड़े ही उत्साह के साथ भाग लिया l