logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

"युवा पर्यावरण योद्धा शाश्वत धीमान को ‘यूथ सस्टेनेबिलिटी चैंपियन अवार्ड’ से सम्मानित"

"युवा पर्यावरण योद्धा शाश्वत धीमान को ‘यूथ सस्टेनेबिलिटी चैंपियन अवार्ड’ से सम्मानित"

सबहेड:
जलवायु परिवर्तन पर विशेषज्ञों की चर्चा, स्वच्छता अभियान के लिए युवा को सराहना

पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शाश्वत धीमान गुरुकुल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल हरचंदपुर बिजनौर उत्तर प्रदेश के कक्षा सात के छात्र है। युवा शाश्वत धीमान को ‘यूथ सस्टेनेबिलिटी चैंपियन अवार्ड 2026’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें उनके “वेस्ट मैनेजमेंट एवं खुले में फेंक मुक्त अभियान” के प्रभावशाली संचालन के लिए प्रदान किया गया।

नई दिल्ली स्थित यूनेस्को हाउस में आयोजित ‘नेट ग्रीन फाउंडेशन हाई इम्पैक्ट सस्टेनेबिलिटी डायलॉग 2026’ के दौरान यह सम्मान समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर देश-विदेश के कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

शाश्वत धीमान को यह सम्मान सामूहिक रूप से सुरभि गुप्ता (निदेशक, नेट ग्रीन फाउंडेशन), डॉ. बेन्नो बोयर (प्रमुख, प्राकृतिक विज्ञान, यूनेस्को इंडिया) तथा सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा (मंत्री, उद्योग, खाद्य एवं आपूर्ति, पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव, दिल्ली सरकार) द्वारा प्रदान किया गया।कार्यक्रम में विशेष रूप से आचार्य बालकृष्ण (प्रबंध निदेशक, पतंजलि आयुर्वेद) वर्चुअल रूप से उपस्थित रहे शाश्वत धीमान पिछले तीन वर्षों से लगातार अपने अभियान के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहे हैं। वे स्कूलों, कॉलेजों, दुकानों और घर-घर जाकर लोगों को यह संकल्प दिलाते हैं कि वे कचरे को खुले में नहीं फेंकेंगे और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में सहयोग करेंगे। उनके इस प्रयास से समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी है और सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। शाश्वत धीमान ने इस सम्मान को समाज के सहयोग और अपने अभियान से जुड़े सभी लोगों को समर्पित करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य “खुले में फेंक मुक्त भारत” बनाना है।

33
1083 views

Comment