सिद्धो-कान्हु स्टेडियम में सड़क सुरक्षा के लिए फैंसी क्रिकेट मैच, जिला प्रशासन इलेवन की शानदार जीत
सिद्धो-कान्हु स्टेडियम में सड़क सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस रोमांचक मुकाबले में जिला प्रशासन इलेवन और पुलिस प्रशासन इलेवन आमने-सामने थे।
मैच में जिला प्रशासन इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 242/8 का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में पुलिस प्रशासन इलेवन ने जोरदार संघर्ष किया, लेकिन 232 रन ही बना सकी और इस तरह जिला प्रशासन इलेवन ने 10 रनों से जीत हासिल की।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य खेल के माध्यम से आम जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना था। मैच के दौरान हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने के महत्व को दर्शकों के बीच प्रचारित किया गया।
अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और सभी का जीवन सुरक्षित रह सके।
----------------------
मो सैफुल्लाह अंसारी
जिला सदस्य - मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गेनाइजेशन साहिबगंज झारखंड
सदस्य- ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन साहिबगंज