logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आज केंद्रीय आयुध भंडार (कोर) के 251 वे स्थापना दिवस पर खेले गए फुटबाल के फाइनल में विजेता हुई आर्टी/एडम ब्लॉक टीम

Jabalpur/ "केंद्रीय आयुध भंडार जबलपुर" 251 वे ऑर्डनेस कोर–डे, के उपलक्ष्य में चल रही खेल कूद प्रतियोगिता में आज फुटबॉल फाइनल मैच का हुआ रोमांचक मुकाबला, जिसमें टीम 'C' आर एस एस डी और टीम 'B' एडम ब्लॉक /आर्टी के मध्य खेला गया, जिसमें आर्टी/एडम ब्लॉक, टीम B ने, अच्छा प्रदर्शन करते हुए पारी के दूसरे हाफ में वीरेंद्र सिंह द्वारा 1 गोल मारकर 1–0 से बढ़त हासिल की एवं टीम को विजय दिलाई ,आज के मैच का शुभारंभ मटेरियल मैनेजर धनसिंह मसराम, स्पोर्ट्स सेक्रेट्री संतोष रघुवंशी, वा.चेयरमैन श्याम सिंह, संजय दुबे, सतीश बर्मन संदीप पटेल, राजकुमार धनिक, आदि कार्य समिति सदस्य एवं यूनियन के पदाधिकारी संतोष तिवारी, विजय बर्मन, नीलेश गौतम,मनोज, प्रदीप, पुरूषोत्तम मरावी, चेतन खुलवे, संजय राजपूत आदि नेता उपस्थित रहे, आज के खेल में रेफरी गणेश पिल्लै, बृजलाल रजक, धीरज सिंह, खेल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी वीरेंद्र सिंह, रोहित, मोहित, विकाश पांडे, राहुल गुप्ता, तुषार,रूपेश,दीपक, विष्णु ,संजय रजक, कुंदन, रजत चौहान, अजय तिवारी, शुभम पिल्लै, पुष्पेंद्र आदि खिलाड़ियों का सराहनीय खेल रहा,

👉 कल दिनांक 1 अप्रैल2026 को होगा वॉलीबॉल फाइनल मैच,

22
848 views

Comment