सर से उठा पिता का छाया, युवाओं की अनूठी पहल बनी मिसाल ।
टोगी/भीम | समाचार
टोगी गांव निवासी हरदयाल सिंह (पुत्र मूल सिंह), जो सूरत में कार्यरत थे, का आज हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। इस दुखद समाचार से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई।
बताया जा रहा है कि हरदयाल सिंह एक गरीब परिवार से थे और अपने परिवार का पालन-पोषण करने के लिए सूरत में मजदूरी कर रहे थे। उनके अचानक निधन से छोटे-छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
हालांकि जन्म और मृत्यु किसी के हाथ में नहीं होते, लेकिन इस कठिन समय में टोगी गांव के युवाओं ने मानवता और सामाजिक एकता का परिचय दिया। गांव के युवाओं ने मिलकर परिवार की आर्थिक सहायता करने का निर्णय लिया। इसी क्रम में एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर सभी युवाओं ने अपनी सामर्थ्य अनुसार सहयोग राशि एकत्रित की।
इस सराहनीय पहल के लिए युवा टीम को AIMA Media की ओर से हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।
एवं अधिक से अधिक सहयोग की अपील करता हैं।