logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पुलिस अधीक्षक भदोही के कुशल निर्देशन में साईबर हेल्प डेस्क थाना सुरियावां जनपद भदोही द्वारा आवेदक के खाते में 15000/रु0 धनराशि को कराया गया वापस

AIMAMIDEA-जन-जन आवाज
By-report- यूपी क्राइम हेड

जनपद में हो रहे साइबर अपराध की रोकथाम हेतु अभिनव त्यागी पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा जनपदीय साइबर पुलिस टीम को किसी पीड़ित व्यक्ति के साथ हुए धोखाधड़ी या सोशल साइट के दुरुपयोग पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त के क्रम में आवेदक अमित गुप्ता पुत्र काशीनाथ गुप्ता निवासी सुरियावां थाना सुरियावां जनपद भदोही के द्वारा ₹15000 की धनराशि गलती से दूसरे के खाते में ट्रांजेक्सन कर दिया गया था जिसके संबंध में आवेदक द्वारा आनलाईन साइबर पोर्टल शिकायत दर्ज कराया गया था । साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण करते हुए संबंधित बैंक/वित्तीय संस्थानों से तत्काल ई-मेल के माध्यम से पत्राचार किया गया, जिसके परिणामस्वरूप आवेदक के ₹15000/- रुपये की संपूर्ण धनराशि को सफलतापूर्वक उसके मूल बैंक खाते में वापस कराया गया। आवेदक द्वारा धनराशि को वापस पाकर पुलिस अधीक्षक भदोही व साइबर हेल्प डेस्क थाना सुरियावां जनपद भदोही प्रति आभार व्यक्त करते हुए भदोही पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा की गयी

15
12 views

Comment