logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में यज्ञ के साथ हुआ नये शैक्षिक सत्र का शुभारंभ

अफजलगढ़ (बिजनौर)। भारतीय शिक्षा समिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अफजलगढ (बिजनौर) में नये शैक्षिक सत्र 2026 - 27 का शुभारंभ यज्ञ के साथ हुआ।
यज्ञ श्री मनोज कुमार शर्मा ने पूर्ण विधि विधान के साथ संपूर्ण कराया। श्री मनोज शर्मा ने यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। श्री राजीव कुमार गुप्ता ने भैया बहनों को अवगत कराया कि आज से ही वह अपने इस शैक्षिक सत्र की रूपरेखा तय करें तथा अपने लक्ष्य की प्राप्ति हेतु समय का आवंटन करें। कार्तिक खंडेलवाल, जतिन कुमार, सचिन कुमार, अनोखे गिरेंद्र कुमार, रिया रूपांशी महिमा अंशिका तुलस्यान, हर्षित चौहान, धैर्य शर्मा, कशिश, साक्षी आदि छात्र छात्राओं ने यज्ञ में आहुतियां दी और ईश्वर से अपने लिए ज्ञान प्राप्ति की कामना की।
यज्ञ में श्री अमरीश कुमार, श्री खुशीराम सिंह, श्री आनंद भूषण यादव, श्री जितेंद्र कुमार वत्सल, श्री कल्याण सिंह, श्रीमती अरुणा देवी, श्रीमती शिखा गुप्ता, श्रीमती अनीता कुमारी आदि की सहभागिता रही।

5
1908 views

Comment