logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल, नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद

कोरबा- कटघोरा क्षेत्र के ग्राम ढपढप-बांकीमोंगरा में आयोजित दिव्य श्री हनुमंत कथा एवं 108 दिव्यांग व निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने नवविवाहित जोड़ों से भेंट कर उनके सुखद एवं समृद्ध दांपत्य जीवन की कामना की।
राज्यपाल श्री डेका ने सामूहिक विवाह जैसे आयोजनों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद स्वरूप प्रत्येक को पाँच हजार रुपये की सम्मान राशि प्रदान करने की घोषणा भी की।
कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध कथावाचक पं. श्री धीरेंद्र शास्त्री ने भी राज्यपाल से सौजन्य भेंट की। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिससे पूरा वातावरण धार्मिक एवं उत्सवमय बना रहा।
इस अवसर पर कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत, अन्य प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा आयोजन समिति के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

18
1068 views

Comment