टोगी सरपंच सर्वे में टॉप 10 में । विकास कार्यो को देखते हुए रेटिंग मिली ।
राजसमंद में विकास की गूंज - जनता की आवाज़!
राजस्थान में दैनिक भास्कर द्वारा कराए गए सरपंच रेटिंग सर्वे में राजसमंद जिले की ग्राम पंचायत टोगी सरपंच श्रीमती शांतादेवी / #नारायण सिंह जी (कांग्रेस नेता) ने टॉप 10 में अपनी मजबूत जगह बनाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह सर्वे गांवों के विकास के 5 महत्वपूर्ण मुद्दों -
#पेयजल_व्यवस्था,
#सड़क_की_स्थिति
#पक्की_नालियां
#रोडलाइट
#शौचालय_निर्माण
पर आधारित था, जिसमें जनता ने खुद 1 से 5 तक रेटिंग दी।
8 लाख से अधिक लोगों की भागीदारी वाले इस सर्वे में टॉप 10 में आना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।
आज पूरे क्षेत्र में शांता देवी के विकास कार्यों की चर्चाएं जोरों पर हैं। जनता का यह विश्वास और समर्थन बताता है कि उन्होंने जमीनी स्तर पर विकास को प्राथमिकता दी है।
ऐसे जनप्रतिनिधि को दिल से बधाई और शुभकामनाएं, जिन्होंने अपने कार्यों से जनता का दिल जीता और राजसमंद को गौरवान्वित किया।