logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मरघट वाले हनुमान मंदिर मैं हनुमान जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर महन्त द्वारा रखी गयी महत्वपूर्ण पत्रकार वार्ता

रिपोर्ट - अक्षय माहेश्वरी
लोकेशन- दिल्ली


दिल्ली के प्राचीन हनुमान मरघट वाले मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव को लेकर होने वाली तैयारिओं के बारे में की गई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस, मंदिर के महंत वरुण शर्मा रहे मुख्य वक्ता रहे,मरघट वाले हनुमान मंदिर पुरानी दिल्ली के यमुना बाजार इलाके में स्थित है, जहां मंदिर के ठीक सामने एक शमशान घाट है. यह स्थान धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है,पौराणिक कथाओं के अनुसार, रामायण काल में जब बजरंगबली संजीवनी बूटी लेकर लंका जा रहे थे तब उन्होंने यहां यमुना नदी बहती देखी. इसके बाद हनुमान जी ने थोड़ा रुककर यहां विश्राम करने के बारे में सोचा, लेकिन जैसे ही वो यहां उतरे तो उन्होंने शमशान घाट देखा. हनुमान जी के यहां उतरने से बुरी आत्माएं डर गईं. तब हनुमान जी के यहां रहने मात्र से सभी आत्माओं को मोक्ष मिल गया. इसके बाद यमुना जी ने बजरंगबली से कहा कि वो हर साल एक बार उनके दर्शन के लिए आएंगी. इसके बाद से ही ये मंदिर मरघट वाले बाबा हनुमान मंदिर के नाम से जाना जाने लगा लेकिन आज भी यहां पर हनुमान जन्मोत्सव को पूरी धूमधाम के साथ अच्छे तरीके से मनाया जाता है क्योंकि कल हनुमान जन्मोत्सव है इसलिए आज मरघट वाले बाबा मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव की तैयारी को लेकर मंदिर के महंत वरुण शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी जिसका मुख्य उद्देश्य यहां की व्यवस्थाओं एवं तैयारी को जनहित तक पहुंचाना है जिससे कि कल मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े महंत जी ने यह भी बताया कि कल जो शोभा यात्रा निकल जाएगी उसका क्या रूट रहेगा एवं दिल्ली पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की किस प्रकार की तैयारी की गई है एवं मंदिर के बारे में विशेष जानकारियां भी दी

16
437 views

Comment