logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आवास कर्मियों के लंबित मानदेय पर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश की उपस्थिति में शास्त्री ने की सरकार से त्वरित कार्रवाई की मांग

ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन न्यूज़
खगड़िया, 01 अप्रैल।
जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने बुधवार को जिला अतिथि गृह के सभाकक्ष में प्रेस वार्ता कार्यक्रम के पश्चात बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का अंग वस्त्र से स्वागत करते हुए पत्र सौंपकर राज्यभर के आवास कर्मियों की गंभीर समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया।
उन्होंने बताया कि ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संविदा पर कार्यरत ग्रामीण आवास सहायक, लेखा सहायक एवं पर्यवेक्षक विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं—इंदिरा आवास योजना/प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छता अभियान, आपदा प्रबंधन एवं निर्वाचन कार्य—में अहम भूमिका निभा रहे हैं, बावजूद इसके उन्हें अत्यंत सीमित मानदेय मिल रहा है।
सबसे चिंताजनक स्थिति यह है कि इन कर्मियों का लगभग सात माह से मानदेय और एरियर लंबित है, जिससे उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। कई परिवारों का जीवन-यापन प्रभावित हो रहा है। साथ ही, नियमों के विपरीत कई कर्मियों को सेवा से हटाए जाने का मामला भी सामने आया है, जिसे उन्होंने अन्यायपूर्ण बताया। उन्होंने मंत्री से लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने, मानदेय का पुनरीक्षण करने और सेवा से हटाए गए कर्मियों की पुनर्बहाली की मांग की।

18
880 views

Comment