logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आजाद समाज पार्टी का क्षेत्रीय कार्यालय उद्घाटन व भीम आर्मी राष्ट्रीय अध्यक्ष मां० विनय रतन सिंह जी का जन्मदिन मनाया गया


फतेहपुर बाराबंकी। क्षेत्रीय कार्यालय आजाद समाज पार्टी कांशीराम का आज कुर्सी विधान सभा में उद्घाटन जिला अध्यक्ष बाराबंकी देशराज गौतम जी एवं मंडल प्रभारी हरिनंदन सिंह जी के द्वारा किया गया। और भीम आर्मी राष्ट्रीय अध्यक्ष मां० विनय रतन सिंह जी का जन्मदिन मनाया गया आजाद समाज पार्टी कांशीराम में दर्जनों लोगों ने कुर्सी विधानसभा में पार्टी को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी ली।जिला अध्यक्ष देशराज गौतम जी द्वारा किढ़ी लाल गौतम जी को विधानसभा उपाध्यक्ष एवं बृजेश कुमार जी को विधानसभा सचिव बनाया गया।साथ ही अरविंद कुमार, सुभाष कुमार, रामस्वरूप, सचिन कुमार, शिवनंदन, अखिलेश यादव आदि साथियों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।
हम सभी साथियों को नई जिम्मेदारी की हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
इस अवसर पर कार्यालय संस्थापक एड० शानेन्द्र वर्मा जी की उपस्थिति में संगठन को मजबूत करने और बहुजन समाज की आवाज को बुलंद करने का संकल्प लिया गया। सभी सम्मानित साथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

87
2036 views

Comment