नज़ीराबाद थाना से आरोपियों के हथकड़ी निकालकर फरार होने पर थाना प्रभारी अरुण शर्मा को सस्पेंड कर दिया गया है।
नज़ीराबाद से बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई सामने आई है।
नज़ीराबाद थाना से आरोपियों के हथकड़ी निकालकर फरार होने सहित अन्य गंभीर मामलों को लेकर थाना प्रभारी अरुण शर्मा को सस्पेंड कर दिया गया है। इस घटना के बाद विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए यह कार्रवाई की है।
वहीं अब नज़ीराबाद थाने की जिम्मेदारी दुर्जन सिंह को सौंप दी गई है जिन्हें नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इस पूरे मामले के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है और लापरवाही को लेकर सख्ती के संकेत दिए जा रहे हैं।