logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जनपद उन्नाव: सफीपुर में एक निजी अस्पताल की लापरवाही से, प्रसूता की हालत गंभीर डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

सफीपुर कस्बे में स्थित श्री सिद्धि विनायक नामक एक निजी अस्पताल पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगा है। आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने बिना आवश्यक जांच के ही एक प्रसूता का ऑपरेशन कर दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी जान पर बन आई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला पेसारी गांव का है, जहां की रहने वाली सोनी (25 वर्ष), पत्नी अमन यादव को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने बिना उचित परीक्षण किए जल्दबाजी में ऑपरेशन कर दिया।

ऑपरेशन के बाद जब प्रसूता की तबीयत बिगड़ने लगी तो अस्पताल संचालक उसे जिला स्तर पर अपने एक अन्य निजी अस्पताल में ले गया, जहां इलाज के नाम पर परिजनों से भारी रकम वसूली गई। इसके बावजूद महिला की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ।

परिजनों का यह भी आरोप है कि जब स्थिति और गंभीर हो गई, तो अस्पताल संचालक प्रसूता को छोड़कर वहां से फरार हो गया। इसके बाद परिजन आनन-फानन में उसे लखनऊ के एक अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है, लेकिन अभी तक हालत में कोई सुधार नहीं

घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है और उन्होंने संबंधित अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं कि आखिर बिना जांच के ऑपरेशन जैसे गंभीर निर्णय कैसे लिए जा रहे हैं।

अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और पीड़ित परिवार को न्याय मिल पाता है या नहीं।

1
78 views

Comment