logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

CTET परीक्षा में इक़रा पब्लिक स्कूल के शिक्षकों की बड़ी जीत; डॉ. करीम सालार साहब ने थपथपाई पीठ

जलगांव:
दिनांक ०१/०४/२०२६
इक़रा पब्लिक स्कूल एंड जूनियर कॉलेज के शिक्षकों ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक योग्यता का लोहा मनवाया है। हाल ही में घोषित हुए केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के परिणामों में विद्यालय के शिक्षक इश्तियाक अहमद और साजिद खान ने शानदार सफलता हासिल की है।इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर संस्था के अध्यक्ष डॉ. करीम सालार साहब ने दोनों शिक्षकों का गर्मजोशी से इस्तकबाल किया और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. सालार ने कहा कि शिक्षकों की यह सफलता विद्यालय के उच्च शैक्षणिक स्तर और उनकी कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि शिक्षकों की इस कामयाबी का सीधा लाभ छात्रों के भविष्य निर्माण में मिलेगा।इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य और समस्त स्टाफ ने दोनों सफल शिक्षकों को मुबारकबाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

1
93 views

Comment