कलेक्टर ने केवलारी क्रिकेट महोत्सव की सराहना की
#सिवनी / कलेक्टर शीतला पटले के केवलारी दौरे के दौरान हाल ही में आयोजित “अंतर विभागीय क्रिकेट महोत्सव 2026” की भी चर्चा रही। कलेक्टर ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन कर्मचारियों में टीम भावना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं।
गौरतलब है कि केवलारी विकासखंड में 7 मार्च से 22 मार्च तक सांदीपनि विद्यालय मैदान में यह महोत्सव आयोजित हुआ था, जिसे जिले और प्रदेश स्तर पर सराहा गया।
महोत्सव के दौरान खेल के साथ-साथ शासकीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कर्मचारियों का सम्मान कर सद्भावना मैच खेला गया। साथ ही विश्व कप विजेता भारतीय टीम का मैच सामूहिक रूप से दिखाकर उत्सव का माहौल बनाया गया।
वन विभाग द्वारा हर “डॉट बॉल” पर पौधरोपण जैसी अनोखी पहल भी की गई। कार्यक्रम में ब्लॉक और जिला स्तर के अधिकारी भी शामिल हुए और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। यह आयोजन केवलारी में खेल और आपसी समन्वय का एक अच्छा उदाहरण बनकर सामने आया। #seoni