logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हनुमान जन्मोत्सव पर सिसवा में निकली भव्य निशान शोभायात्रा

सिसवा कस्बे में गुरुवार सुबह 10:00 बजे हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच द्वारा भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गई। श्रीश्याम मंदिर से प्रारंभ हुई इस यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिससे पूरा कस्बा जयकारों से गूंज उठा। सुबह सात बजे मंदिर में एकत्रित भक्तों ने निशान लेकर गाजे-बाजे के साथ यात्रा शुरू की, जो फलमंडी, प्रेमचित्र मंदिर रोड, सब्जी मंडी, इस्टेट चौक, श्रीरामजानकी मंदिर, अमरपुरवा और गोपाल नगर होते हुए हनुमान गढ़ी पहुंची। यात्रा में महिलाएं निशान पताका लेकर चल रही थीं, वहीं श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। हनुमान गढ़ी में पूजन व हनुमान चालीसा पाठ के बाद प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। कई गणमान्य लोग शामिल रहे।

15
148 views

Comment