logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रामनगर में गैस की होम डिलीवरी न होनें से,ग्रामीण हो रहे हैँ परेशान


मैहर/रामनगर,अरुण मिश्रा- मैहर जिला के रामनगर क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में एल.पी.जी.गैस की होम डिलीवरी न होनें से लोगों में काफी आक्रोश व परेशानी देखनें को मिल रही है।
रामनगर में स्थित न्यू सेठी इंडेन गैस एजेंसी में सुबह से ही लोग लाइन लगाकर खड़े हो जाते हैं। रवी फसल की कटाई के बीच गैस की होम डिलीवरी न होने से किसान काफी परेशान हैं। तपती दोपहर में लाइन में खड़े होने से लोगों के स्वास्थ्य पर बिपरीत प्रभाव पड़ रहा है।
वहीं एजेंसी के कर्मचारी कभी सर्वर डाउन तो कभी घंटो लंच करते हैं। उन्हें धूप में खड़ी महिलाओं एवं वृध्दजनों की फिक्र भला क्यों हो।
लोगों का यह कहना है कि शासन के अनुसार यदि गैस की पर्याप्त उपलब्धता है,तो होम डिलीवरी क्यों बंद कर दी गई। शासन अपनी दिशा निर्देशों के अनुसार ही सिलेंडर दे,लेकिन होम डिलीवरी शुरू करनी चाहिए जिससे लोग़ों को परेशानी न हो।

18
14 views

Comment