logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जौनपुर के कुल्हनामऊ में स्थापित हुई भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा, शीघ्र होगा लोकार्पण: रमेश मिश्रा

जौनपुर। बदलापुर के विधायक रमेश मिश्रा ने बताया कि जनपद में बहुप्रतीक्षित भगवान भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा का स्थापना कार्य पूर्ण कर लिया गया है। यह प्रतिमा राष्ट्रीय राजमार्ग 731 के बाईपास स्थित ग्राम कुल्हनामऊ, तहसील सदर में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर स्थापित की गई।
विधायक ने कहा कि प्रतिमा का भव्य लोकार्पण शीघ्र ही निर्धारित तिथि पर किया जाएगा। यह स्थल श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बनेगा और क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को नई दिशा देगा।

उन्होंने इस कार्य की अनुमति प्रदान करने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया।

इसके साथ ही विधायक ने प्रतिमा स्थापना में सहयोग देने वाले पंडित मुरलीधर चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं उद्योगपति प्रमोद पाठक को सर्व समाज की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया।

0
0 views

Comment