logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नर्सिंग कर्मियों के लिए जयपुर में निदेशालय खोलने की मांग का दिया ज्ञापन।

नर्सिंग कर्मियों के लिए जयपुर में निदेशालय खोलने की मांग का दिया ज्ञापन।

लापोड - सुमेरपुर पंचायत समिति के हनुमान चौक लापोड में हनुमान जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पधारे केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत को ब्लाक नर्सिंग अध्यक्ष सुमेरपुर रामचन्द्र शर्मा के नैतृत्व मे नर्सिंगकर्मीयो ने ज्ञापन देकर जयपुर में नर्सिंग कर्मियों के लिए अलग से निदेशालय खोलने की मांग की गई। मंत्री कुमावत ने ज्ञापन लेकर कहां की आपकी मांग सरकार तक पहुंचाकर अपने कर्तव्य का निर्वहन करूगा ।

शर्मा ने बताया कि निदेशालय के अभाव में नर्सिंग कर्मियों की समस्याओं का निस्तारण समय पर नहीं होता जिससे नर्सिंग कर्मियों को अकारण परेशान होना पड़ता है। निदेशालय खोलने से नर्सिंग कर्मियों से सम्बंधित समस्याओं और शिकायतों का निस्तारण समय पर हो सकेगा जिससे वे मन लगाकर मरीजों की सेवा कर सकेंगे । इस अवसर पर नर्सिंग कर्मियों सहित हनुमान मित्र मंडल के सदस्य, और समाज सेवी मोजूद रहे।
रिपोर्ट - घेवरचन्द आर्य

34
573 views

Comment