logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जितेन्द्र जायसवाल नागदा जिला उज्जैन मध्य प्रदेश नागदा पुलिस की बड़ी सफलता- 60 घन्टे के भीतर अज्ञात चोरी के मामले में खुलासा



नागदा पुलिस की बड़ी सफलता- 60 घन्टे के भीतर अज्ञात चोरी के मामले में खुलासा

आरोपी गिरफ्तार

कुल चोरी गये 2.039 किलोग्राम चाँदी के जेवरात किमती करीबन 04 लाख 60 हजार रुपये बरामद श्रीमान पुलिस अधीक्षक उज्जैन के निर्देशन एवं एएसपी देहात, सीएसपी, थाना प्रभारी नागदा महोदय के कुशल मार्गदर्शन में थाना नागदा पुलिस टीम को चोरी के एक गंभीर प्रकरण में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

आवेदक प्रकाशचन्द्र सोनी पिता रामनिवास सोनी निवासी नागदा द्वारा थाना नागदा पर प्रस्तुत द्वारा अपनी सोने-चाँदी की दुकान मे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर करीबन 02 किलो चाँदी किमती करीबन 04 लाख 60 हजार रुपये के जेवरात चुराने की रिपोर्ट करने पर थाना नागदा में अपराध क्रमांक-138/2026 धारा 331(4), 305 (A) बी.एन.एस. का पंजीयन किया गया था।

विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण, नक्शा मौका तैयार कर आसपास के दुकानदारों से पूछताछ की गई तथा शहर के विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। साइबर टीम की सहायता से तकनीकी साक्ष्य संकलित कर आरोपी की पहचान के प्रयास किए गए।

प्राप्त साक्ष्यों एवं सूचनाओं के आधार पर पुलिस टीम द्वारा थाना सिमरोल, जिला इंदौर क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी सुरेश पिता कैलाश राठौड़ निवासी दातोद, महू, जिला इंदौर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी कर गिरफ्तारी मेमो तैयार किया गया तथा माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा बताया गया कि उसने चोरी किया गया माल इंदौर के सराफा क्षेत्र में एक व्यापारी के पास रखा/बेचा है। आरोपी के मेमो कथन के आधार पर पुलिस टीम द्वारा मनीष पिता गट्टूलाल निवासी कमाठीपुरा, इंदौर की दुकान पर पहुंचकर हिकमत अमली पूछताछ कर प्रकरण मे चोरी गयी 02.039 किलोग्राम चाँदी के जेवरात किमती करीबन 04 लाख 60 हजार रुपये को विधिवत् बरामद किया गया ।

आरोपी से पूछताछ एवं अन्य आवश्यक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय से 03 दिवस का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है, जो दिनांक 06 अप्रैल 2026 तक प्रभावशील है। पुलिस द्वारा प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।

सराहनीय भूमिका- इस संपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक अमृतलाल गवरी थाना प्रभारी नागदा, उप निरीक्षक योगिता उपाध्याय, उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह चौहान, स.उ.नि. प्रभु लाल मुनिया, प्र.आर. सुशील मिश्रा, प्र.आर. विनोद माली, प्र.आर. श्री राज परमार, आर. दीपक कायस्थ, आर. विशाल मेवाड़ा, आर. कैलाश सूर्यवंशी, आर. दीनदयाल धनगर थाना नागदा एवं प्र.आर. प्रेम सबरवाल, प्र.आर. राजपाल साइबर शा न.सु.स. शाहरुख खान, न.सु.स राजू प्रजापत तथा पुलिस थाना नागदा की टीम की नागदा पुलिस - जनता की सुरक्षा हेतु सदैव तत्पर एवं

9
545 views

Comment