logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*आज फिर कहीं-कहीं गरज-चमक संग हो सकती बारिश, कल से मौसम साफ*

वाराणसी- मध्य एवं ऊपरी क्षोभमंडल में दक्षिणी अफगानिस्तान एवं सन्निकट पाकिस्तान के आसपास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ ने प्रदेश के मौसम को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। इसके कारण पूर्वांचल में 60–70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा के झोंकों के साथ शुक्रवार को हल्की वर्षा हुई। वर्षा से जनजीवन भी प्रभावित हुआ। इसके चलते दिन के अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई और मौसम शीतल व सुहावना हो गया।
सुबह से तेज चिलचिलाती धूप थी, लेकिन दोपहर बाद बादल छाने लगे। करीब तीन बजे तेज हवा चली और आंधी का रूप ले लिया। इसके बाद घने बादल छाए और लगभग एक घंटे तक रुक-रुक कर हल्की बारिश हुई। लगभग 2.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। अधिकतम तापमान में गिरावट आई, जबकि न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज हुई।
बीएचयू क्षेत्र में अधिकतम तापमान 38.6°C और न्यूनतम 22.6°C रहा। बाबतपुर में अधिकतम तापमान 37.3°C और न्यूनतम 23.2°C दर्ज किया गया। इस दौरान आर्द्रता 65 से 91 प्रतिशत के बीच रही।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शनिवार को भी दोपहर बाद आंधी के साथ हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना बनी रहेगी। रविवार से मौसम साफ होने लगेगा।

0
5 views

Comment