logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से युवक की मौत, बाइक के उड़े परखच्चे*

जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के वाराणसी–आजमगढ़ मार्ग पर शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा मूर्खा गांव के पास उस समय हुआ जब तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रेलर आजमगढ़ की ओर जा रहा था, जबकि बाइक सवार वाराणसी की दिशा में आ रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और वह दो हिस्सों में बंट गई।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बजरंग नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से ट्रेलर को कनौरा ग्राम सभा के पास कब्जे में ले लिया। हालांकि, हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालक की तलाश में जुट गई है। मामले की जांच की जा रही है।

0
8 views

Comment