logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आज के मुख्य समाचार -भारत

*🌻2 अप्रैल बृहस्पतिवार रात्रिकालीन दिनभर की देश विदेश के प्रमुख समाचार 🌻*
।।।🪴।।।
1: *ईरान ने सेंट्रल इजरायल को बनाया लक्ष्य, दागी कई प्रक्षेपास्त्र*

2: *उत्तर प्रदेश, सोनभद्र में मिला 3.02 मिलियन टन लौह अयस्क का विशाल भंडार*

3: *केन्द्र सरकार ने 40 से अधिक पेट्रोकेमिकल, पॉलिमर और इंटरमीडिएट (औद्योगिक कच्चे माल) पर मूल सीमा शुल्क को घटाकर 3 माह के लिए शून्य (NIL) कर दिया*

4: *दिल्ली पुलिस ने अवैध गैस सिलेंडर जमाखोरी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए जनकपुरी क्षेत्र से तीन लोगों को बंदी बनाया. स्थल से 45 सिलेंडर और एक टेंपो बरामद किए गए*

5: *थाईलैंड में ईंधन की मूल्यों में भारी उछाल, सरकार ने सब्सिडी में की कटौती*

6: *इराक में अमेरिकी दूतावास ने चेतावनी जारी की है कि अगले 24-48 घंटों में ईरान समर्थित मिलिशिया समूह बगदाद में अमेरिकी नागरिकों, दूतावास, हवाई अड्डों और ऊर्जा संयंत्रों पर हमले कर सकते हैं, दूतावास ने अमेरिकी नागरिकों को सतर्क रहने और इराक छोड़ने की सलाह दी*

7: *भारत इस तरह के किसी भी ऊर्जा संकट से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है, ना तो देश में पेट्रोल-डीजल की कमी है और ना ही रसोई गैस सिलेंडर की, कुछ लोग पश्चिम एशिया युद्ध पर झूठ फैलाकर पैनिक पैदा करना चाहते हैं: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह*

8: *पश्चिम बंगाल के मालदा में न्यायिक अधिकारियों के घेराव और उन्हें बंधक बनाए जाने के मामले पर उच्चतम न्यायालय ने कड़ा रुख अपनाया, न्यायालय ने इस घटना को अत्यंत गंभीर बताते हुए राज्य सरकार और प्रशासन को जमकर फटकार लगाई*

9: *लखनऊ में नगर निगम कार्यालय के सामने महापौर(मेयर) सुषमा खरवाल ने 456 परियोजनाओं का लोकार्पण किया*

10: *लखनऊ के बख्शी का तालाब (BKT) तहसील क्षेत्र में प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम सभा की भूमि पर बनी मस्जिद को उच्च न्यायालय के आदेश पर बुलडोजर से ढहा दिया*

11: *चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर हुए विस्फोट में बड़ा पटाक्षेप, जिस GHD2P ग्रेनेड का हमले के लिए प्रयोग किया गया वह पाकिस्तान में बनाए जाते हैं*

12: *मध्य प्रदेश, दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को 25 वर्ष पुराने बैंक घोटाले में दिल्ली की विशेष न्यायालय ने दोषी ठहराया, कूटीरचित दस्तावेज और FD गड़बड़ी से बैंक को हानि पहुंचाने के आरोप साबित हुए*

13: *बंगाल चुनाव: भवानीपुर में अमित शाह का रोड शो, आमने-सामने आए भाजपा तृणमूल कार्यकर्ता*

14: *पश्चिम बंगाल में कोयला तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की दिल्ली सहित 3 नगरों में I-PAC से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी*

25: *महाराष्ट्र GST संग्रह में नंबर एक रहा, FY 2025-26 में ₹2.51 लाख करोड़ जुटाए*

16:*पाकिस्तान-अफगानिसतान में संघर्ष समाप्त करने को लेकर वार्ता जारी: पाकिस्तान विदेश मंत्रालय*

17: *भारत सरकार ने 'सिम बाइंडिंग' (SIM Binding) नियमों को लागू करने की समय सीमा बढ़ाकर 31 दिसंबर 2026 कर दी है, अब यह नियम 1 जनवरी 2027 से प्रभावी होंगे, इस नए नियम के तहत, व्हाट्सएप, टेलीग्राम जैसे मैसेजिंग ऐप्स बिना सक्रिय सिम कार्ड के काम नहीं करेंगे*

18: *बदरीनाथ धाम में नए नियम लागू, बिना अनुमति धार्मिक आयोजन पर लगेगा अर्थदंड, मांस लाने पर भी प्रतिबंध*

19: *लखनऊ: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर काम करने वाली महिलाओं ने वेतन वृद्धि और कार्यभार में कमी की मांग को लेकर 1090 चौराहा के पास विरोध प्रदर्शन किया*

20: *आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा में राघव चढ्ढा को उपनेता पद से हटाकर उनके स्थान पर पंजाब से राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक मित्तल को राज्य सभा में उपनेता बनाया*

21: *केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण पेट्रोकेमिकल उत्पाद पर 30 जून 2026 तक पूरी कस्टम ड्यूटी निशुल्क करने के बाद प्लास्टिक और पैकेजिंग, फार्मास्यूटिकल्स, टेक्सटाइल, ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स और केमिकल और अन्य मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री की उत्पादन क्षमता बढ़ेगी और मूल्य स्थिर रह सकती हैं*

22: *लखनऊ, 25 वर्ष बाद उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद को मिलेगा अपना भवन, लखनऊ में 42 करोड़ से तैयार होगा आधुनिक परिसर(हाईटेक मॉडर्न कैंपस)*

23: *लखनऊ, अब कैंट से सीधे शहीद पथ को जोड़ा जाएगा, ग्रीन कारिडोर के तीसरे चरण में आर्मी लैंड पिपराघाट होकर गोमती के दाएं किनारे पर उपरगामी सेतु बनेगा*

24 :*पश्चिम बंगाल में 7 चुनाव ऑर्ब्जवर बंधक, उच्चतम न्यायालय रूष्ट:कहा- उन्हें भोजन-पानी तक नहीं मिला, गृह सचिव, पुलिस महानिदेशक से संपर्क भी नहीं हुआ*

25 : *महाराष्ट्र में 'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना' के तहत अनिवार्य ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया पूरी न करने के कारण 68 लाख से अधिक लाभार्थी महिलाओं के खाते बंद कर दिए गए*

26: *संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राज्यसभा में बताया कि संसद आज से स्थगित रहेगी और महिला आरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण विधेयक पर चर्चा के लिए संसद की कार्यवाही दो से तीन सप्ताह बाद फिर शुरू होगी*

27: *छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी को NCP नेता रामावतार जग्गी की 2003 में हुई हत्या मामले में दोषी ठहराया*

28: *"आशा है प्रधानमंत्री मोदी युद्ध समाप्त करने की वकालत करेंगे": ईरान युद्ध पर ट्रंप के भाषण पर ओवैसी की प्रतिक्रिया*

29: *चुनाव आयोग की मालदा केस में उच्चतम न्यायालय की सुनवाई के बाद अधिकारियों संग वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा आपात बैठक*

30: *दिल्ली उच्च न्यायालय ने हनी सिंह और बादशाह के विवादित गाने 'माफिया मुंडीर' (वॉल्यूम 1) को तुरंत डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटाने का आदेश दिया, न्यायालय ने कहा कि यह गाना अत्यंत अश्लील, अभद्र और महिलाओं के प्रति अपमानजनक है*

31: *महाराष्ट्र: पुणे और उसके आस-पास के क्षेत्रों में एक बार फिर भारी वर्षा,ओले भी गिरे*

32: *भारतीय शेयर बाजार ने आज कमजोर शुरुआत के बाद शानदार रिकवरी दिखाई, हरे निशान में बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी*

33: *ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिका से जुड़े स्टील और एल्युमीनियम संस्थान पर हमला किया*

34: *बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में जाति पूछकर छात्र की पिटाई करने वाले आरोपी समाजवादी पार्टी के छात्र नेता हिमांश यादव को पुलिस ने बंदी बनाया गया*

35: *16 से 18 अप्रैल तक बुलाया जाएगा संसद का विशेष सत्र, महिला आरक्षण को लागू कराने के लिए विधेयक कराया जाएगा पारित*

36: *उत्तर प्रदेश, गोंडा में नौकरी का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाले साइबर गिरोह का पटाक्षेप, दो आरोपी बंदी बनाए गए 7 करोड़ से अधिक की ठगी,अन्य आरोपियों की खोज जारी*

37: *कानपुर: अवैध तरीके से किडनी की खरीद-बिक्री और ट्रांसप्लांट का रैकेट लखनऊ का डॉ. रोहित चला रहा था, पकड़े गए अन्य डॉक्टर व दलाल डॉ. रोहित के लिए काम करते थे*

38: *उत्तर प्रदेश में मदरसा आधुनिकीकरण योजना बंद होने के बाद अपनी नौकरी गंवाने वाले लगभग 22,000 शिक्षकों को राहत, सरकार ने अधिकारियों को उनके समायोजन के लिए रोडमैप तैयार करने का निर्देश दिया*

39: *17 अप्रैल को दिल्ली में मनाया जाएगा पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर का जन्मशती समारोह, देशभर के समाजवादी नेताओं का होगा जमावड़ा*

40: *ट्रंप की धमकी के बाद ईरान में रैली, ईरानी सत्ता के समर्थन में उमड़ी भीड़*

41: *मुंबई के मालाड पूर्व स्थित पालनगर क्षेत्र में श्रमिकों के बीच साधारण कहासुनी के बाद क्रोध में श्रमिकों ने एक-दूसरे पर एसिड फेंकना आरम्भ कर दिया, कई गंभीर रूप से झुलसे*

42: *कभी विश्व के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति रहे गौतम अदाणी अब फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर सूची में टॉप 30 में नहीं बल्कि 32वें नंबर पर आ गए*

43: *वाराणसी नगर निगम ने Tax वसूली में रचा इतिहास, 2025-26 में 403.45 करोड़ का मिला राजस्व*

44: *अमेरिका-इसराइल के हमलों में ईरानी IRGC की विशेष यूनिट का वरिष्ट कमांडर मारा गया*

4
158 views

Comment