logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भोजपुर में बड़ी वारदात: पूर्व मुख‍िया के बेटे की गोली मारकर हत्‍या; पत्‍नी को स्कूल छोड़ लौटते समय ली जान

भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र में पूर्व मुखिया के 45 वर्षीय दिव्यांग पुत्र रितेश सिंह उर्फ भुअर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना बनकट गांव के समीप हुई। प्रा
आरा। भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र अन्तर्गत बनकट गांव के समीप शनिवार को हथियारबंद बदमाशों ने पूर्व मुखिया पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी।

मृतक 45 वर्षीय रितेश सिंह उर्फ भुअर सिंह गड़हनी थाना क्षेत्र के लहरपा गांव निवासी रमेश सिंह के पुत्र थे। वे दिव्यांग थे। पत्नी सरकारी स्कूल में शिक्षक है।

हत्या के बाद लोग काफी आक्राेशि‍त हैं। स्‍वजनों की चित्‍कार से माहौल गमगीन हो गया है। संबंधित थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है।
हत्या के बाद लोग काफी आक्राेशि‍त हैं। स्‍वजनों की चित्‍कार से माहौल गमगीन हो गया है। संबंधित थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है।

इधर, हत्या के बाद एफएसएल टीम घटनास्थल पर पहुंच कर साक्ष्य एकत्रित करने में जुट गई है। डीएसपी समेत अन्य पदाधिकारी वहां पहुंचे है।

पत्नी को स्कूल छोड़कर लौटते समय वारदात
जानकारी के अनुसार, लहरपा निवासी भुअर सिंह की पत्नी स्वेता सिंह बनकट गांव के उत्क्रमित विद्यालय में शिक्षिका हैं। प्रतिदिन की तरह वह अपनी थ्री-व्हीलर स्कूटी से पत्नी को स्कूल छोड़कर घर लौट रहे थे।

इसी दौरान करीब साढ़े दस बजे के करीब नहर लाइन पर बनकट गांव के समीप पहले से घात लगाए हथियारबंद अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और मामले की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही गड़हनी थानाध्यक्ष कमलजीत सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

9
259 views

Comment