वर्ल्ड कप 2027 में 'सुपर-6' की वापसी: 24 साल बाद फिर दिखेगा 2003 वाला रोमांच!
नई दिल्ली/जोहान्सबर्ग: आईसीसी (ICC) ने 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए एक बड़ा बदलाव किया है। इस बार टूर्नामेंट अपने पुराने और सबसे लोकप्रिय 'सुपर-6' (Super Six) फॉर्मेट में वापस लौट रहा है। आखिरी बार इस फॉर्मेट का इस्तेमाल साल 2003 के वर्ल्ड कप में किया गया था, जो कि दक्षिण अफ्रीका में ही आयोजित हुआ था।