logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*इंदौर में तीन महीने में 13 हजार लोगों को कुत्तों ने काटा, इनमें 800 महिलाएं और 700 बच्चे ।


इन्दौर ।
आवारा कुत्तों की लगातार बढ़ती संख्या पर लगाम के लिए नसबंदी अभियान पर करोड़ों रुपए खर्च करने वाले नगर निगम के सारे दावे फेल हो चुके हैं। यह हम नहीं हेल्थ विभाग के आंकड़े बता रहे हैं। इस नए साल के शुरुआती 3 माह में 31 मार्च तक 13 हजार 640 लोग डॉग्स बाइट का शिकार हो चुके हैं।

मार्च माह में ही 4 हजार 722 रहवासी आवारा कुत्तों के हमले में घायल हुए हैं। इन पीड़ितों में 833 महिलाएं, 787 नाबालिग बच्चे शामिल हैं। सालों से नगर निगम आवारा कुत्तों को पकड़ने और उनकी नसबंदी के दावे लगातार करता आ रहा है, मगर डॉग्स बाइट की घटनाओं में कोई कमी नजर नहीं आ रही है।

इन क्षेत्रों में खतरनाक हालात
हेल्थ विभाग के अनुसार शहर में कुछ इलाके डॉग्स बाइट के हॉट स्पॉट बन चुके हैं। इनमें खजराना में हिना कालोनी, शाहीन नगर मेन रोड, जमजम चौराहा, आजाद नगर, चंदननगर, मूसाखेड़ी, एकतानगर, शांतिनगर, मरीमाता चौराहा बाणगंगा, कुलकर्णी का भट्ठा, हेमू कालानी, मुखर्जी नगर, गणेशधाम, बापट चौराहा, सुखलिया, विजयनगर, सुखलिया, वीणा नगर, श्यामनगर, इलेक्ट्रॉनिक्स काम्प्लेक्स, परदेशीपुरा, मंगल नगर, चंद्रगुप्त मौर्य चौराहा, भानगढ़, ग्राम तलावली चांदा, देवास नाका के अलावा शहर के कुछ अन्य इलाके भी हॉट स्पॉट बन चुके हैं।

0
14 views

Comment