logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सर्राफा व्यापारी पर हमला कर जेवरात लूटने की घटना पर पुलिस अधीक्षक का बयान*

*सर्राफा व्यापारी पर हमला कर जेवरात लूटने की घटना पर पुलिस अधीक्षक का बयान*

*#हरदोई:* टड़ियावां थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक सर्राफा व्यापारी के साथ लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बदमाशों ने व्यापारी को रोककर तमंचे की बट से हमला किया और जेवरात से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, गोपामऊ कस्बे के मोहल्ला मिश्राना निवासी सर्वेश कुमार रस्तोगी कस्बे में ही सर्राफा की दुकान चलाते हैं।
सर्वेश ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे वह रोज की तरह अपनी दुकान बंद कर बड़े पुत्र गौरव के साथ बाइक से घर लौट रहे थे।इसी दौरान बाजार पूर्व गांव के पास दो बाइकों पर सवार करीब छह बदमाशों ने उन्हें घेर लिया।
आरोप है कि बदमाशों ने पीछे से सर्वेश के सिर पर तमंचे की बट से वार कर दिया, जिससे वह और उनका पुत्र बाइक से गिर पड़े। बदमाशों ने उनकी बाइक की डिग्गी में रखा जेवरात से भरा झोला लूट लिया। झोले में सोने-चांदी के आभूषणों के साथ करीब डेढ़ लाख रुपये नकद भी रखे थे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। एसपी अशोक कुमार मीणा ने एएसपी व सीओ के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और देर रात तक स्थानीय थाने पर घटना के अनावरण की रुपरेखा बनाई। जिसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की।

4
13 views

Comment