सरस्वती शिशु मंदिर, महाराजगंज में नवीन शैक्षिक सत्र का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।
सत्रारंभ 2026–27
सरस्वती शिशु मंदिर, महाराजगंज में नवीन शैक्षिक सत्र का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।
दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से वातावरण पूर्णतः आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायक बन गया।
इस अवसर पर श्री पुरानी मठिया के मठाधीश श्री श्री 1008 बालाजी बद्री बाबा जी, प्रधानाचार्य श्री ब्रजेन्द्र सिंह जी एवं समस्त आचार्य बन्धु-भगिनियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
नवीन सत्र के आगमन पर सभी में उत्साह एवं उमंग देखने को मिली। सभी ने निष्ठा एवं समर्पण के साथ सत्र को सफल बनाने का संकल्प लिया।
ईश्वर से प्रार्थना है कि यह सत्र सभी के लिए मंगलमय एवं प्रेरणादायक सिद्ध हो।
भारत माता की जय 🚩🚩