logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

धरियावद में चेन स्नेचिंग की कोशिश के बाद,पुलिस का ऑपरेशन पंजा अभियान16 बाइक जब्त।

प्रतापगढ़ की धरियावद पुलिस ने ऑपरेशन पंजा के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 बाइक जब्त की हैं। यह कार्रवाई एक महिला से चेन स्नैचिंग के प्रयास के बाद चलाए गए विशेष अभियान के दौरान की गई। पुलिस अधीक्षक बी आदित्य के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया था।
बाइक सवार बदमाशों ने चेन खींचने की कोशिश की
यह घटना धरियावद थाना क्षेत्र के गांधीनगर इलाके में हुई थी। यहां बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला की चेन छीनने का प्रयास किया था। इस संबंध में धरियावद थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक बी आदित्य ने तत्काल विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा और वृताधिकारी नानालाल सालवी के मार्गदर्शन में, थानाधिकारी शक्ति दायमा और पुलिस निरीक्षक हजारी लाल मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया।
03 अप्रैल 2026 को पूरे थाना क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। गांधीनगर सहित विभिन्न इलाकों में बिना नंबर प्लेट वाली संदिग्ध बाइकों की गहनता से जांच की गई। सुबह से शाम तक चले इस अभियान में कई संदिग्ध दोपहिया वाहनों को रोककर उनके दस्तावेजों की पड़ताल की गई।
जांच के दौरान,16 पावर बाइक धारकों के पास आवश्यक दस्तावेज नहीं पाए गए या वे बिना नंबर प्लेट के थीं। इन सभी बाइकों को जब्त कर थाना परिसर लाया गया। पुलिस ने जब्त किए गए वाहनों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की है। प्रतापगढ़ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे बिना नंबर प्लेट या बगैर दस्तावेज के वाहनों का उपयोग न करें। साथ ही, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया गया है। पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।

13
149 views

Comment