logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कांधला में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब: मुजफ्फरनगर से पहुंची हनुमान जन्मोत्सव की ज्योति

शुभम मित्तल ब्यूरो शामली
कांधला। हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर कस्बा कांधला पूरी तरह भक्तिमय नजर आ रहा है। मुजफ्फरनगर से प्रज्वलित होकर आई श्री बालाजी महाराज की अखंड ज्योति का कांधला आगमन हुआ, जिसका श्रद्धालुओं ने अभूतपूर्व उत्साह और जयकारों के साथ स्वागत किया।नहर पटरी से मनकामेश्वर मंदिर पर भव्य स्वागत मुजफ्फरनगर से शुरू हुई यह ज्योति यात्रा जैसे ही कांधला नहर पर पहुंची, वहां मौजूद सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर ज्योति की अगवानी की। ढोल-नगाड़ों के साथ मुख्य मार्गो से होते हुए और 'जय श्री राम' के उद्घोष के साथ श्रद्धालु इस ज्योति को लेकर पंचमुखी हनुमान मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में ज्योति स्थापित होते ही पूरा वातावरण भक्ति के रस में सराबोर हो गया। हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मंदिर समिति द्वारा विस्तृत कार्यक्रम रूपरेखा तैयार की गई है:

​05 अप्रैल: मंदिर परिसर में अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ।

​06 अप्रैल: प्रातः 9:00 बजे रामायण पाठ का विधिवत समापन और विशेष आरती।

​07 अप्रैल (मुख्य आकर्षण): विशाल बालाजी शोभायात्रा का आयोजन।

ज्योत आगमन मै सभासद अरुण गर्ग नरेश सैनी दीपक सैनी कुशंका चौहान सर्वेश वर्मा संजीव माहेश्वरी जीवन कश्यप विनीत गुप्ता कन्हैया सैनी राजेंद्र वर्मा अरविंद कौशिक हरिचंद कश्यप कपिल सेन गौरव सेन सिद्धार्थ गर्ग गौरव जैन बंटी वैभव मित्तल सौरव अग्रवाल आदि भक्तजन उपस्थित रहे

60
1388 views

Comment