logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सहसवान में 5 अप्रैल को होगा भव्य ऑल इंडिया मुशायरा, ताहिर फ़राज़ रामपुरी की याद में आयोजन

सहसवान (बदायूं)। शहर में अदबी माहौल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से डी पी एफ इवेंट्स के तत्वावधान में आगामी 5 अप्रैल 2026 शाम को एक भव्य ऑल इंडिया मुशायरा का आयोजन किया जा रहा है। खास बात यह है कि यह मुशायरा मरहूम शायर ताहिर फ़राज़ रामपुरी की याद में आयोजित किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम सहसवान के प्रमोद इंटर कॉलेज ग्राउंड में आयोजित होगा, जिसमें देशभर के नामचीन शायर अपनी शायरी से महफिल को रोशन करेंगे।
इस खास मुशायरे में मुख्य अतिथि के रूप में जनाब शाहिद खान (हीरो एजेंसी) उपस्थित रहेंगे, जबकि कार्यक्रम की निज़ामत (संचालन) प्रसिद्ध शायर हिलाल बदायूंनी करेंगे। वहीं गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में जाने-माने पत्रकार एवं समाजसेवी अनवर खान भी मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम में शायरी की दुनिया के कई चर्चित नाम जैसे शहज़ादा गुलरेज़, नईम नज्मी, अफ़ज़ल मंगलेरी, मलान फ़राज़, शाहिद अंजुम, अलीना इतरत, राजीव रियाज़ प्रतापगढ़ी, चराग शर्मा, खालिद सुल्तानपुरी, अमीर अमरोही, खालिद अखलाक सहसवानी और तारीफ़ नियाज़ी अपनी बेहतरीन ग़ज़लों और नज़्मों से श्रोताओं का दिल जीतेंगे।
आयोजकों के अनुसार यह मुशायरा न केवल सहसवान बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लिए भी एक बड़ा सांस्कृतिक आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में शायरी प्रेमियों के शामिल होने की उम्मीद है।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस अदबी महफिल का हिस्सा बनकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और उर्दू अदब की खूबसूरती का आनंद लें।

18
715 views

Comment